
Jio का डेली 1GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल और SMS, साथ में फ्री मिलेगा Jio TV
AajTak
Jio Recharge Plan: डेली यूज के लिए एक सस्ता प्लान चाहते हैं, तो जियो के पोर्टफोलियो में खास ऑफर है. इस प्लान में यूजर्स को डेली डेटा के साथ अनलिमिडेट कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं जियो रिचार्ज प्लान की खास बातें.
टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो के प्लान्स का बोलबाला है. कंपनी के पोर्टफोलियो में सस्ते महंगे कई तरह के प्लान्स शामिल हैं. अगर आप एक अफोर्डेबल ऑप्शन की तलाश में हैं, तो जियो प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में आपको कई प्लान्स मिल जाएंगे. कंपनी 1GB डेली डेटा वाले कई प्लान्स ऑफर करती है, जो कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ आते हैं.
अगर आपकी जरूरत डेली 1GB डेटा है, तो कंपनी एक बेहद सस्ता प्लान ऑफर करती है. इस प्लान में ना सिर्फ डेली डेटा, बल्कि कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ कई दूसरी सर्विसेस भी मिलती हैं. आइए जानते हैं डेली 1GB डेटा वाले जियो के सबसे सस्ते प्लान में क्या क्या मिलता है.
इस प्लान की कीमत 149 रुपये है. इस कीमत पर डेली 1GB डेटा वाले कम ही प्लान इंडस्ट्री में मौजूद है. ना सिर्फ इसमें डेटा बल्कि यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इसमें आपको 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
यानी पूरे प्लान में कुल 20GB डेटा मिलेगा. FUP लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा. डेली डेटा के अलावा यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है.
यूजर्स बिना किसी चिंता के किसी भी नेटवर्क पर 20 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं. साथ ही कंज्यूमर्स को डेली 100 SMS भी मिलेंगे. पूरे प्लान में कुल 2000 SMS मिलेंगे. जियो अपने दूसरे प्लान्स की तरह इसमें भी कॉम्प्लिमेंट्री ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दे रहा है.
यूजर्स को Jio TV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. यानी इस प्लान में यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी मिलेंगे. इन्हीं ऑफर्स के साथ 24 दिनों की वैलिडिटी वाला जियो प्लान 179 रुपये में आता है. इस प्लान में आपको ऊपर वाले सभी बेनिफिट्स मिलेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










