
Jharkhand: साहेबगंज के DMO के साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष का फोटो वायरल, सियासी गलियारे में हलचल
AajTak
Jharkhand News: आईएएस पूजा सिंघल मामले में साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार ईडी के रडार पर थे. दो बार समन भेजे जाने के बाद आखिरकार सोमवार को वे ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी उनसे पूछताछ कर रही थी, वहीं उनका एक फोटो वायरल हो गया. इस फोटो में वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ दिख रहे हैं. इसके बाद सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
Jharkhand News: आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी (DMO) विभूति कुमार से पूछताछ की. ईडी के पदाधिकारियों की तरफ से DMO से कड़ी पूछताछ ईडी के जोनल ऑफिस में की गई.
डीएमओ साहिबगंज किसी निजी कार्यक्रम का हवाला देकर ईडी से बच रहे थे. अब DMO विभूति कुमार का एक फोटो वायरल हो गया है. इसमें वह प्रदेश BJP अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर किसी समारोह की लग रही है. दोनों एक ही सोफे पर बैठे हैं. DMO साहेबगंज विभूति कुमार के साथ प्रदेश BJP अध्यक्ष के वायरल फोटो से सियासी गलियारे में हलचल है.
बता दें कि वायरल फोटो पर भाजपा ने नाराजगी जताई है. प्रदेश BJP अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि उनके किसी संबंधी की अभी महीने भर पहले मौत हो गई थी. लिहाजा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उन्होंने अपना मुंडन करवाया था, लेकिन तस्वीर जो वायरल हो रही है, उसमें उनके सिर पर बाल नजर आ रहे हैं. अभी पूजा सिंघल केस के बहाने भ्रष्टाचारियों की जमीन हिल गई है. वे फोटोशॉप के जरिये फर्जी फोटो प्रचारित करने के षडयंत्र में लग गए हैं. उन्होंने फोटो के संबंध में कहा कि इसे देखने पर साफ-साफ पता लगता है कि यह फर्जी है.
दीपक प्रकाश ने कहा कि अलग-अलग जिलों में डीसी से लेकर डीएमओ ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में जबर्दस्त लूट मचाई है. करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की है. ऐसे में विभूति कुमार से ईडी की पूछताछ के बीच उनमें डर बैठ गया है. वे डर रहे हैं कि कहीं कोई चीज उजागर न हो जाए. राजनीति में आरोप प्रत्यारोप चलते रहते हैं, पर जिस तरह से फर्जी फोटो का सहारा लिया गया है, वह शर्मनाक है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका विभूति कुमार से किसी तरह का संबंध भी नहीं है. DMO विभूति कुमार से ED पूछताछ कर रही है. उनसे अभी तक पूछताछ नहीं होने के आधार पर ही पूजा सिंघल के लिए रिमांड की मांग ED ने की थी, ताकि DMO और सिंघल से आमने सामने पूछताछ की जा सके.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









