
Jharkhand: शादी के बाद पति को छोड़कर भागी थी दुल्हन, Agreement के तहत रहेगी प्रेमी के साथ
Zee News
Ranchi love story where husband handover wife to lover: शादी के चंद दिन बाद अपने पति को छोड़ एक दुल्हन अपने प्रेमी के पास पहुंच गयी थी. दुल्हन के यूं गायब होने से ससुराल पक्ष परेशान था फिर अचानक ये रास्ता निकाला गया.
रांची: अपने प्यार को हासिल करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर गुजरते. इसकी तमाम मिसालें अक्सर देखने को मिलती रहती हैं. इसके चलते कभी सगाई के बाद रिश्ता टूट जाता हैं तो कभी चलते फेरे तक रुक जाते हैं. कुछ ऐसी अजीब लव स्टोरी झारखंड (Jharkhand) के रांची में सामने आई जहां शादी के 17 दिन बाद अपने पति को छोड़ एक दुल्हन भाग कर प्रेमी के पास पहुंच गयी. दुल्हन के गायब होने से सनसनी फैल गई वहीं खोजबीन के दौरान खुलासा हुआ कि लड़की डेढ़ साल से अपने प्रेमी के संपर्क में थी. दरअसल इसी महीने की तीन जुलाई को दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद लड़की भाग कर प्रेमी के पास पहुंची. रिश्तों के तार खंगाले गए तो लोकेशन मिली. लव स्टोरी का खुलासा हुआ तो लड़के के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बावजूद वर पक्ष के लोग किसी तरह लड़की को मना कर 19 जुलाई को वापस ले आये. लेकिन वो ससुराल में रहने को राजी नहीं थी. अब पति भी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं था. इसलिए मामले की गंभीरता को समझते हुए घरवालों ने ये फैसला लिया कि लड़की को उसके प्रेमी के साथ रहने दिया जाए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








