
Jharkhand: विधवा महिला को फेसबुक पर प्यार के जाल में फंसाकर की शादी, फिर युवक ने अश्लील वीडियो किए वायरल
AajTak
झारखंड के कोडरमा जिले में एक विधवा महिला फेसबुक के जरिए एक युवक के प्रेमजाल में फंस गई. युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से शादी कर ली, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है. जब महिला ने विरोध किया, तो उसने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. अब पीड़िता परेशान होकर थाने में केस दर्ज कराया है.
फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और फिर धोखा, झारखंड के कोडरमा में एक विधवा महिला के साथ ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खेल खेला गया. महिला ने सतगावा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है.
पांच साल पहले पति को खो चुकी विधवा महिला अपने दो बच्चों के साथ जीवन गुजार रही थी. इसी दौरान सतगावा थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक की नजर उस पर पड़ी. उसने पहले लक्ष्मी सेठ के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर महिला से दोस्ती की और मीठी-मीठी बातें कर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया.
विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर बनाए संबंध
बाद में उसने खुद को अविवाहित बताते हुए महिला की मांग में सिंदूर भर दिया. शादी के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. लेकिन जब महिला को पता चला कि अभिषेक पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी जिंदा है, तो उसने इसका विरोध किया.
महिला के विरोध करने पर अभिषेक ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद महिला समाज में शर्मसार होना पड़ा. पीड़िता का कहना है कि अब वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए जी रही है और न्याय चाहती है. पीड़िता ने सतगावा थाना में अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










