
Jharkhand: दोस्त को बचाने में डूबे 6 लड़के, स्कूल जाने का बोलकर डैम में नहाने पहुंचे थे 7 छात्र
AajTak
सुबह नौ बजे के करीब एक लड़का बदहवास हालत में डैम के पास मौजूद लोगों के पास पहुंचा. उसने कहा कि हम 7 दोस्त नहाने के लिए डैम में उतरे थे. मेरे 6 दोस्त पानी में डूब गए हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी और लड़के साथ डैम पर पहुंचे.
झारखंड के हजारीबाग में बड़ी घटना घट गई है. यहां पर 7 छात्रा डैम में डूब गए, जिसमें से 6 की मौत हो गई है. सभी अपने घरों से स्कूल जाने का कहकर निकले थे, लेकिन शहर के 20 किमी दूर स्थित लोटवा डैम में नहाने चले गये थे. यहां पर गहराई में उतरने के कारण सातों छात्र डुब गए थे. इनमें से 6 की मौत हो गई, 5 छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं. एक छात्र किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ है. उसी ने घटना के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी दी थी. गोताखोर एक और छात्र के शव की तलाश में लगे हुए हैं.
दरअलस, रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना हजारीबाग से 20 किलोमीटर दूर इचाक प्रखंड के लोटवा डैम की है. शहर के निजी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं और 12वीं के 7 छात्र अपने घरों से मंगलवार सुबह 7 बजे स्कूल जाने का कहकर निकले थे. मगर, स्कूल जाने की जगह सभी छात्र लोटवा डैम पहुंच गए. वहां पहुंचने के बाद सभी नहाने के लिए डैम में उतर गए.
सुबह नौ बजे के करीब एक लड़का बदहवास हालत में डैम के पास मौजूद लोगों के पास पहुंचा. उसने कहा कि हम 7 दोस्त नहाने के लिए डैम में उतरे थे. मेरे 6 दोस्त पानी में डूब गए हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी और लड़के साथ डैम पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने तत्काल ही पानी में छलांग लगाई और डूबे हुए छात्रों को बाहर निकाला.
मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस की टीम के अलावा गोतखारों की टीम और स्थानीय विधायक भी पहुंचे. सामने आया है कि डैम में डूबे 6 छात्रों में से 5 के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं, एक और शव की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं. जो छात्र अपनी जान बचाने में कामयाब रहा है वह इस घटना से सदमे में है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मृतक छात्रों की पहचान कर ली गई है. उनके परिवार को घटना से अवगत करा दिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.
देखें वीडियो..
साथी को डूबने से बचाने में हुआ हादसा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











