
Jharkhand: एक साथ मिले चार मजदूरों के शव, ईंट भट्टे पर करते थे काम, पुलिस जांच में जुटी
AajTak
झारखंड के गिरिडीह में चार मजूदरों की शव मिले हैं. संदिग्ध हालत में मिले शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. परिजनों का कहना है कि मजदूरों की हत्या की गई है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने के कारण हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी और तिसरी थाना इलाके के बाघमारी गांव में संचालिक भट्टे के करीब 2-2 मजदूरों के शव संदिग्ध हालत में मिले. चार मजूदरों के शव मिलने से दोनों गांवों में हंगामा मच गया. पीड़ित परिवारों का कहना है कि मजदूरों की हत्या की गई है. पुलिस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में संचालित बंगला ईंट भट्टे के करीब दो मजदूरों के शव मिले. घटना की जानकारी पुलिस की दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया दिया था, लेकिन परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी थी. फिर जब बात पूरे गांव में फैली तो परिवार को लोगों को घटना के बारे में पता चला.
परिजनों को बिना बताए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी भी शव मिलने की खबर मिलते ही गांव पहुंचे थे. उन्होंने पीड़ित परिवार को सूचना दिए बिना शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने का विरोध किया. बताया गया कि हरला निवासी 27 वर्षीय संजय राजवंशी पुत्र केसर राजवंशी और जमडार निवासी 30 वर्षीय सुरेश मुर्मू पुत्र केलू मुर्मू परसौनी गांव में संजय यादव के बंगला ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे.
हत्या का जताया शक
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोनों काम पर गए हुए थे और रात में लौट कर नहीं आए थे. रविवार सुबह उनकी मौत हो जाने की जानकारी मिली. परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है. वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि भट्टे में आग लगाने के दौरान उठे धुएं में दम घुटने के कारण दोनों की मौत हुई है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







