
Jet Airways को मिलेंगे ‘नए पंख’, NCLT के इस फैसले से फिर जागी आसमान में उड़ान भरने की उम्मीद
AajTak
प्राइवेट सेक्टर की Jet Airways को जल्द ही ‘नए पंख’ मिल सकते हैं. इस एयरलाइंस को लेकर NCLT ने एक अहम फैसला किया है. इससे लगभग दो साल से बंद पड़ी Jet Airways के फिर आसमान में उड़ान भरने की उम्मीद जागी है.
देश में प्राइवेट सेक्टर की पहली फुल-सर्विस एयरलाइन Jet Airways के लगभग दो साल बाद फिर आसमान में उड़ान भरने की उम्मीद जगी है. क्योंकि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने मंगलवार को Jet Airways के लिए एक रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है. कालरॉक-जालान कंसोर्टियम का प्लान दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही Jet Airways के लिए NCLT ने Kalrock-Jalan कंसोर्टियम के रिजॉल्युशन प्लान को मंजूर कर लिया है. मुरारी लाल जालान और Kalrock Capital ने 7 दौर की बोलियां लगाकर अक्टूबर 2020 में Jet Airways के लिए अपनी बोली को सुरक्षित कर लिया था. 5 साल में होगा पुनर्भुगतान CNBC TV18 की एक खबर के मुताबिक ये कंसोर्टियम Jet Airways के ऋणदाताओं, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को अगले 5 साल में 1,183 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा. इसी के साथ समूह ने कंपनी के क्रेडिटर्स को Jet Airways में 9.5% और Jet Privilege में 7.5% की हिस्सेदारी भी ऑफर की है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









