
JEE Main Topper: मां नहीं कर पाई थी कोटा से कोचिंग, बेटे ने टॉपर बन पूरा किया सपना
AajTak
JEE Main Topper: ज्ञानेंद्र की मां माधवी शिंदे ने कहा कि वह भी कोटा में आकर कोचिंग करना चाहती थीं, लेकिन पारिवारिक परिस्थिति के चलते वह कोटा से कोचिंग नहीं कर पाईं. उनके दिल में इस बात का मलाल था. अब बेटे ने उनका सपना पूरा किया है.
JEE Main Topper: ज्ञानेश हेमेन्द्र शिंदे ने JEE मेन जनवरी सेशन की परीक्षा में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए हैं. ज्ञानेश पिछले 5 साल से एलन करियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं. उन्होंने 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत नंबरों के साथ पास की है. ज्ञानेश ने बताया कि मैं अपनी तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट रहता हूं. क्लास में जो भी पढ़ाया जाता है, उसे ध्यान से सुनता हूं और घर आने के बाद रिवीजन जरूर करता हूं.
अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए ज्ञानेश ने कहा, ' मैं डेली क्लासरूम के अलावा करीब 6 घंटे सेल्फ स्टडी करता हूं. रिलैक्स होने के लिए म्यूजिक सुनता हूं, कीबोर्ड बजाता हूं. परिवार महाराष्ट्र के पुणे से है. मेरे पापा- मम्मी और बड़ी बहन हमेशा मुझे मोटिवेट करते रहते हैं.
ज्ञानेश की बड़ी बहन समृद्धि एलन की स्टूडेंट रह चुकी है और फिलहाल गर्वनमेन्ट मेडिकल चन्द्रपुर से MBBS कर रही है. बहन ने ही उसे एलन के टैलेंटेक्स एग्जाम और वहां के एनवायरमेन्ट के बारे में बताया था. फिर उन्होंने JEE की तैयारी करने का निर्णय लिया, जो उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. ज्ञानेश ने कहा, 'फिलहाल में जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटा हुआ हूं. आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहता हूं.'
ज्ञानेंद्र की मां माधवी शिंदे से जब बात की तो उन्होंने कहा कि वह भी कोटा में आकर कोचिंग करना चाहती थीं, लेकिन पारिवारिक परिस्थिति के चलते वह कोटा से कोचिंग नहीं कर पाई. उनके दिल में इस बात का मलाल था और उन्होंने सोच लिया था कि वह तो यह नहीं कर पाईं लेकिन उनके बच्चों को जरूर कोचिंग करवाएंगी. अब बेटे ने JEE Main एग्जाम में 100 पर्सेंटाइल लाकर मां के सपने को पूरा किया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










