
JDU नेता का तंज, RJD प्रदेश अध्यक्ष अब तेज प्रताप का करेंगे 'स्वैग से स्वागत'
AajTak
बिहार के पटना में आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे, तो वहां प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को मौजूद न पाकर भड़क गए. उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई. अब इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है.
बिहार के पटना में आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे, तो वहां प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को मौजूद न पाकर भड़क गए. उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई. अब इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है. जेडीयू नेताओं ने इस मामले में तंज कसना शुरू कर दिया है. जनता दल यूनाइटेड नेता निखिल मंडल ने पूरे विवाद पर तंज कसते हुए कहा, तेज प्रताप यादव की अगवानी में न पहुंचने पर जिस तरीके से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ गुस्सा निकाला है, उससे अब स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में जगदानंद सिंह, लालू प्रसाद के बड़े बेटे का स्वैग से स्वागत करेंगे.' जेडीयू नेता ने लिखा है कि 'जलील होने के बाद अब जगदा बाबू किया करेंगे तेजप्रताप का स्वैग से स्वागत.'
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











