
JDU की हसरतें फिर हो रही जवां, उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश को बताया ‘PM MATERIAL’
Zee News
जद (यू) संसदीय बोर्ड के कौमी सदर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर नीतीश प्रधानमंत्री बनेंगे तो संख्या बल की कोई समस्या नहीं होगी. हालांकि उन्होंने कहा कि हम वर्तमान में प्रधानमंत्री पद पर दावा नहीं कर रहे हैं.
पटनाः जद (यू) संसदीय बोर्ड के कौमी सदर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को ‘पीएम मैटेरियल’ बताते बताते हुए सोमवार को कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री के लिए सत्ता की सर्वोच्च सीट का दावा नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति पैदा हुई तो ‘‘संख्या बल’’ की समस्या नहीं होगी. वह बिहार भाजपा के कुछ नेताओं की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जता रहे थे कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों के हिमायत की जरूरत होती है और जनता दल (यूनाइटेड) के अपने दम पर इतनी सीटें जीतने की संभावना नहीं है. हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम वर्तमान में प्रधानमंत्री पद पर दावा नहीं कर रहे हैं. हम राजग के साथ हैं और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को कबूल करते हैं, लेकिन अगर लोग भविष्य की बात करें तो किसी भी चीज को नामुमकिन कहकर खारिज नहीं किया जा सकता है. शीर्ष पद के दावेदार नहीं हैं, लेकिन नीतीश में सभी गुण विद्यमान कुशवाहा ने कुछ हफ्ते पहले नीतीश को ‘‘पीएम मैटेरियल’’ बताया था और इतवार को जद (यू) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पास प्रस्तावों में कहा गया कि कुमार शीर्ष पद के दावेदार नहीं हैं, लेकिन उनके नेता में इसके लिए सभी गुण विद्यमान हैं. कुशवाहा ने इतवार की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल होने की बात कही थी तो आप में से कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था अब आप देख सकते हैं. हालांकि कुश्वाहा अकेले नहीं हैं जो नीतीश को पीएम मैटेरियल बता रहे हों, जब नीतीश राजद के साथ थे तो तेजस्वी यादव भी उन्हें पीएम मैटेरियल बताया करते थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









