
Jawan Teaser Public Reaction: 'जवान' में Shah Rukh Khan को देख फैंस के रोंगटे खड़े, बोले- 2023 में किंग खान करेंगे रूल
AajTak
फैंस का दावा है कि 2023 शाहरुख खान के नाम होगा. वे बॉक्स ऑफिस पर रूल करेंगे. एक्टर का लुक देख फैंस रिटर्न ऑफ किंग का ऐलान कर रहे हैं. जवान को लोगों ने अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया है. टीजर में किंग खान के लुक्स, उनके स्वैग से लेकर बैकग्राउंड स्कोर तक... सब चीज फैंस को ए-वन लगी हैं. फैंस टीजर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फ्लॉप मूवीज की मार झेलने के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तैयार हैं अपनी तीन बड़ी फिल्मों के साथ. जिनमें से उनकी दो एक्शन एंटरटेनर 2023 में रिलीज होगी. पठान, डंकी के बाद शाहरुख खान की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. साउथ फिल्ममेकर एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान का मचअवेटेड टीजर रिलीज हो गया है.
शाहरुख के लुक की फैंस ने की तारीफ
जवान का टीजर किंग खान फैंस के लिए सबसे बड़ी ट्रीट है. एक ऐसा टीजर जिसने फैंस के होश ही उड़ा दिए हैं. किंग खान का स्वैग देख फैंस हक्के बक्के रह गए हैं. टीजर का सबसे बड़ा हाईलाइट है उनका दमदार लुक. स्क्रीन पर आपने अब तक कई जवान देखे होंगे लेकिन किंग खान जैसा जवान नहीं. टीजर रिलीज के बाद से फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. टीजर में किंग खान के लुक्स, उनके स्वैग से लेकर बैकग्राउंड स्कोर तक... सब चीज फैंस को ए-वन लगी हैं. फैंस टीजर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं.
KK Death Reason: मौत से पहले KK को हो गया था अनहोनी का अंदाजा? स्टेज पर जाने से किया था इनकार
2023 में किंग खान करेंगे धमाका
क्योंकि अगले साल की शुरूआत में पठान आ रही है और फिर मिड में 2 जून को जवान रिलीज हो रही है. फैंस का दावा है कि 2023 शाहरुख खान के नाम होगा. वे बॉक्स ऑफिस पर रूल करेंगे. एक्टर का लुक देख फैंस रिटर्न ऑफ किंग का ऐलान कर रहे हैं. जवान को लोगों ने अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया है. फैंस डायरेक्टर एटली की तारीफ कर रहे हैं जिस तरह से उन्होंने एक सीन से फिल्म को लेकर हाईप क्रिएट कर दिया है. किंग इज बैक, क्या कमबैक है जैसे लोग कमेंट्स कर रहे हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










