
January 2024 Vrat Tyohar List: सफला एकादशी से लोहड़ी तक, जनवरी में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार
AajTak
January 2024: नए साल का पहला महीना जनवरी पर्व-त्योहार के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने सफला एकादशी, लोहड़ी और गुरु गोबिंद सिंह जयंती सहित कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि जनवरी में आने वाले व्रत-त्योहार किस दिन-तारीख को पड़ रहे हैं.
January 2024 Vrat Tyohar List: नया साल 2024 शुरू हो चुका है. नए साल का पहला महीना जनवरी पर्व-त्योहार के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने सफला एकादशी, लोहड़ी और गुरु गोबिंद सिंह जयंती सहित कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि जनवरी में आने वाले व्रत-त्योहार किस दिन-तारीख को पड़ रहे हैं. साथ ही ये भी जानते हैं कि इस महीने किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है.
जनवरी 2024 व्रत-त्योहार की लिस्ट
गुरुवार, 4 जनवरी 2024- कालाष्टमी रविवार, 7 जनवरी 2024- सफला एकादशी मंगलवार, 9 जनवरी 2024- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) गुरुवार, 11 जनवरी 2024- पौष अमावस्या शनिवार, 13 जनवरी 2024- पंचक शुरू रविवार, 14 जनवरी 2024- लोहड़ी, विनायक चतुर्थी सोमवार, 15 जनवरी 2024- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, खिचड़ी मंगलवार, 16 जनवरी 2024- माघ बिहु बुधवार, 17 जनवरी 2024- गुरु गोबिंद सिंह जयंती गुरुवार, 18 जनवरी 2024- मासिक दुर्गाष्टमी रविवार, 21 जनवरी 2024 - पौष पुत्रदा एकादशी मंगलवार, 23 जनवरी 2024- प्रदोष व्रत (शुक्ल) गुरुवार, 25 जनवरी 2024- पौष पूर्णिमा व्रत शुक्रवार, 26 जनवरी 2024- माघ माह शुरू, गणतंत्र दिवस सोमवार, 29 जनवरी 2024- सकट चौथ, संकष्टी चतुर्थी
ग्रहों का राशि परिवर्तन
सूर्य गोचर 2024 - 15 जनवरी 2024 को देर रात 02.54 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
बुध मार्गी 2024 - 2 जनवरी 2024, मंगलवार को सुबह 08:36 मिनट पर बुध मार्गी हो रहे हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











