
Janmashtami 2023: जब श्रीकृष्ण ने अपनी सबसे अमीर पत्नी सत्यभामा का तोड़ा घमंड, रुक्मिणी ने मारी बाजी
AajTak
श्रीकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर एक बार उनकी पत्नी सत्यभामा ने कृष्ण के वजन के बराबर सोना लोगों में बांटने की ठानी. सत्यभामा श्रीकृष्ण का वजन जानती थीं इसलिए उन्होंने उतना ही सोना दूसरे पलड़े पर रख दिया लेकिन जिस पलड़े पर कृष्ण बैठे थे, वो कई किलो सोने के भार के बावजूद जरा भी नहीं हिला.
आज देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस साल जन्माष्टमी की तिथि को लेकर लोग काफी असंमजस में रहे हैं.
आपको बता दें कि देव ज्योतिषी और महादेवी काली मंदिर, मंदाकिनी तट के महंत अश्वनी पांडे के मुताबिक 6 सितंबर यानी आज दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर अष्टमी तिथि लग चुकी है जो 7 सितंबर को शाम 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. यानी 6 सितंबर की रात अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनेगा. इसलिए शैव परंपरा के लोग आज कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे और वैष्णव संप्रदाय में 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी.
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस दिन उनके बाल रूप की पूजा की जाती है.
जन्माष्टमी पर जरूर सुनें ये कहानी
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सद्गुरु ने अपने प्रवचनों में कई बार कृष्ण लीलाओं और उनसे जुड़ी कहानियों का जिक्र किया है. आज जन्माष्टमी पर हम आपको सद्गुरु की सुनाई ऐसी ही एक कहानी बता रहे हैं.
कृष्ण की घमंडी पत्नी सत्यभामा कृष्ण की दूसरी पत्नी थीं. वो एक बहुत ही घमंडी स्त्री थीं. उनका मानना था कि वो सबसे सुंदर और सबसे धनी हैं क्योंकि उनके पिता एक बहुत ही धनवान व्यक्ति थे. सत्यभामा के पास अपार रत्न, आभूषण और संपत्ति थी जिसका उन्हें काफी घमंड था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










