
Janhvi Kapoor ने बेचे पॉपकॉर्न, हरी साड़ी-बिकिनी ब्लाउज में लगीं गॉर्जियस, फैंस की लगी लाइन
AajTak
हाल ही में जाह्नवी फूड काउंटर पर पॉपकॉर्न बेचती नजर आईं. उनके हाथों पॉपकॉर्न लेने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी नजर आई. इस दौरान वहां का पूरा स्टाफ साइड में खड़ा उन्हें बस देखता ही रहा. जाह्नवी के स्टाइल पर सभी फिदा नजर आए.
जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म मिली के प्रमोशन्स में काफी बिजी हैं. एक्ट्रेस इस प्रमोशन के दौरान फैंस का दिल जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं. मानना पड़ेगा श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी जाह्नवी इन दिनों जनता के बीच काफी एक्टिव हो चुकी हैं. फैंस को लुभाने के लिए उन्होंने पॉपकॉर्न तक बेच डाले.
जाह्ववी ने बेचे पॉपकॉर्न
जाह्नवी कपूर का चार्म ही है जो आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. प्रमोशन्स के दौरान जाह्नवी हर वो चीज कर रही हैं, जिससे फैंस उनके मुरीद हो जाएं. और क्या ही कहें, वो इनमें कामयाब भी हो रही हैं. गुजरते वक्त के साथ जाह्नवी सीख चुकी हैं कि बॉलीवुड में पैर कैसे जमाने हैं. इसलिए तो शायद वो प्रमोशन का एक भी मौका चूकने नहीं देती हैं. हाल ही में जाह्नवी थियेटर प्रीमाइसिस के अंदर फूड काउंटर पर पॉपकॉर्न बेचती नजर आईं. उनके हाथों पॉपकॉर्न लेने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी नजर आई. इस दौरान वहां का पूरा स्टाफ साइड में खड़ा उन्हें बस देखता ही रहा.
हरी साड़ी में लगीं सिजलिंग
बात करें जाह्नवी के लुक की तो एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रही थीं. जाह्रवी ने हरे रंग की एम्ब्रॉएड्री वाली साड़ी पहनी थी. इस साड़ी के साथ जाह्नवी ने मेटालिक गोल्ड कलर का ब्लाउज टीम अप किया था. जाह्नवी के बाल खुले थे, और चमचमाते डैंगलर इयररिंग से लुक कम्प्लीट किया था. जाह्नवी के स्टाइल पर सभी फिदा नजर आए. प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने एक से बढ़कर एक लुक लिए हैं. कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल, जाह्नवी हर अंदाज में बेहद दिलकश नजर आईं हैं. जाह्नवी की इन्ही अदाओं ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है.
मलयालम फिल्म का रीमेक मिली

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










