
Janata Darbar: नीतीश कुमार के सामने ही बोली महिला, JDU विधायक ने कराई पति की हत्या, कार्रवाई कीजिए
ABP News
जनता दरबार में शिकायत करने के लिए जो महिला आई थी उसके पति दयानंद वर्मा की हत्या पश्चिमी चंपारण के नौरंगिया थाने के सिरिसिया चौक के पास कर दी गई थी. इसी साल 14 फरवरी को घटना को अंजाम दिया गया था.
पटनाः जनता दरबार (Janata Darbar) में सोमवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मिकीनगर से आई एक महिला कुमुद वर्मा ने अपने पति की हुई हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई. उसने कहा कि उसके पति की हत्या जेडीयू के विधायक रिंकू सिंह ने करवा दी. प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. महिला की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को डीजीपी को सौंप दिया. इस दौरान महिला कुछ और भी कहना चाहती थी इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि जाइए मामला डीजीपी को सौंप रहे हैं. 14 फरवरी को हुई थी कुमुद वर्मा के पति की हत्याMore Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












