
Jammu-Kashmir: 28 जून से शुरू होगी पवित्र Amarnath Yatra, श्राइन बोर्ड ने किया तारीखों का ऐलान
Zee News
अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की तारीख की घोषणा हो गई है. यात्रा की शुरुआत 28 जून से होगी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shree Amarnath Shrine Board) की बैठक में शनिवार को यह फैसला लिया गया है.
श्रीनगर: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की तारीख की घोषणा हो गई है. इस साल यात्रा की शुरुआत 28 जून से होगी और इसका समापन 22 अगस्त के दिन होगा. इस दिन रक्षाबंधन भी पड़ रहा है. ऐसा बार होगा जब अमरनाथ यात्रा 56 दिनों तक चलेगी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shree Amarnath Shrine Board) की बैठक में शनिवार को यह फैसला लिया गया है. दिलचस्प बात ये है कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा है. क्योंकि बीते साल कोरोना (Coronavirus) महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










