
Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, किश्तवाड़ से हिज्बुल का आतंकवादी गिरफ्तार, कुलगाम में आतंकी उस्मान ढेर
ABP News
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के उस्मान के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीनों से सक्रिय एक 'खतरनाक आतंकवादी' था.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. नेशनल हाइवे पर हमले की साजिश रच रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. वहीं किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है. अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












