Jammu Kashmir: गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी ने सेना से लगाई जान बख्शने की गुहार, कहा- मां के पास वापस भेज दो
ABP News
Jammu and Kashmir: पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर पात्रा ने भारतीय सेना से उसकी जान बख्शने की गुहार लगाते हुए पाकिस्तान में उसके आकाओं से उसे यहां से ले जाने और वापस मां से मिलने की अपील की है.
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक लाइव एनकाउंटर के दौरान 26 सितंबर को भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली थी. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा गिरफ्तार किया था, जिसका नाम अली बाबर पात्रा बताया जा रहा है, जो मात्र 19 साल का है. अब उसने सेना से अपनी जान बख्शने की गुहार लगाई है. सेना की पूछताछ के दौरान उसने घर जाने की अपील करते हुए कहा है कि उसकी मां उसका इंतजार कर रही होगी.
पाकिस्तान के किशोर आतंकवादी अली बाबर पात्रा का कहना है कि वह लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर, आईएसआई और पाकिस्तानी सेना से उसे उसकी मां के पास वापस ले जाने की अपील करता है, जैसे उन्होंने उसे यहां भारत में आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए भेजा था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












