
Jammu and Kashmir: 149 साल बाद खत्म हुई 'दरबार मूव' की प्रथा, अफसरों को आवास खाली करने का आदेश
Zee News
जम्मू-कश्मीर में 149 साल बाद दरबार मूव को खत्म कर दिया गया है. इस फैसले के राज्य के कुछ नेता और स्थानीय नागरिक खुश नहीं है. उनका कहना है कि, 'प्रशासन कोई पंसारी की दुकान नहीं जहां नफा नुकसान देखा जाए.'
श्रीनगर: करीब 149 साल बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के महाराजा गुलाब सिंह द्वारा शुरू की गई 'दरबार मूव' प्रथा को आखिरकार खत्म कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों को दिए जाने वाले आवास आवंटन को भी रद्द कर दिया है. साथ ही अफसरों को 3 हफ्ते के अंदर आवास खाली करने का आदेश दिया है. मौसम बदलने के साथ हर छह महीने में जम्मू-कश्मीर की राजधानी भी बदल जाती है. राजधानी शिफ्ट होने की इस प्रक्रिया को 'दरबार मूव' के नाम से जाना जाता है. छह महीने राजधानी श्रीनगर में रहती है और छह महीने जम्मू में. राजधानी बदलने की यह परंपरा 1862 में डोगरा शासक गुलाब सिंह ने शुरू की थी. गुलाब सिंह महाराजा हरि सिंह के पूर्वज थे जिनके समय ही जम्मू-कश्मीर भारत का अंग बना था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










