
Jammu and Kashmir: एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सैनिक घायल, पूंछ में जंग लगा मोर्टार बरामद
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सैनिक घायल हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सुरनकोट इलाके के फजलाबाद गांव में सेना के गश्ती दल को एक पुराना जंग लगा हुआ मोर्टार शेल बरामद हुआ. जैसे ही सैनिकों ने मोर्टार देखा, तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया. बाद में इस मोर्टार को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं जिसमें एक सैनिक घायल हो गया. पहली घटना, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुई जिसमें एक बारूदी सुरंग विस्फोट से एक सैनिक जख्मी हो गया जबकि दूसरी घटना में सुरनकोट क्षेत्र के एक गांव से जंग लगा मोर्टार बरामद किया गया है.
गश्त के दौरान बारूदी सुरंग पर पड़ा कदम, सैनिक घायल
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि, पहला हादसा कृष्णा घाटी सेक्टर के नंगी-टेकेरी इलाके में हुआ. शनिवार सुबह करीब 10:50 बजे सेना के जवान नियमित गश्त पर थे, तभी अचानक एक जवान का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया और तेज धमाका हो गया. विस्फोट में जवान घायल हो गया, जिसे तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के समीप घुसपैठ को रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगों (लैंडमाइंस) का जाल बिछाया गया है. हालांकि, भारी बारिश के कारण कई बार ये सुरंगें अपनी जगह से हट जाती हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं.
सुरनकोट के फजलाबाद गांव में बरामद हुआ जंग लगा मोर्टार
इसी दिन दोपहर बाद सुरनकोट इलाके के फजलाबाद गांव में सेना के गश्ती दल को एक पुराना जंग लगा हुआ मोर्टार शेल बरामद हुआ. जैसे ही सैनिकों ने मोर्टार देखा, तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया. बाद में इस मोर्टार को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











