
Jamia Millia के 16 स्टूडेंट्स बिहार पब्लिक सर्विस के लिए क्वालिफाई
Zee News
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) में मुंतखब उम्मीदवारों को बिहार में एसडीएम, डीएसपी, रेवेन्यू ऑफिसर, कमर्शियल टैक्स ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट वगैरह के तौर पर मुकर्रर किया जाएगा.
नई दिल्ली: रेसिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) में कोचिंग और ट्रेनिंग हासिल करने वाले सोलह स्टूडेंट्स ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) 64वीं कंबाइन कंपैटेटिव एग्जाम (सीसीई) पास की है, इनमें 6 लड़कियां हैं. जामिया की वाइस चांसलर प्रो. नजमा अख्तर ने कामयाब उम्मीदवारों और जामिया बिरादरी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा कोविड-19 वबा की वजह से कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, आरसीए, जामिया ने बहुत अच्छा मुज़ाहिरा किया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









