
Jahangirpuri Violence: सोनू चिकना ने दिल्ली में किसी जानने वाले से ली थी पिस्टल, जांच में पुलिस जोड़ रही एक-एक तार
ABP News
Jahangirpuri Violence: पुलिस ने सोनू उर्फ यूनुस के पास से पिस्टल बरामद की थी लेकिन कोई जिंदा कारतूस नहीं मिला था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू ने दिल्ली में किसी जानने वाले से पिस्टल ली थी.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा में पुलिस ने सोनू चिकना उर्फ यूनुस को सोमवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सोनू उर्फ यूनुस के पास से पिस्टल बरामद की थी लेकिन कोई जिंदा कारतूस नहीं मिला था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनू के पास से लोकल पिस्टल बरामद हुई थी. जब पुलिस ने सोनू से पिस्टल के बारे में पूछा तो सोनू उर्फ यूनुस ने जो जवाब दिया, उससे पुलिस संतुष्ट नजर नहीं आई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












