
Jahangirpuri हिंसा मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में
ABP News
Jahangirpuri Clash: दिल्ली पुलिस ने 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.
दिल्ली पुलिस ने 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. अब तक इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 3 नाबालिग भी हैं. जहांगीरपुरी हिंसा में 9 लोग घायल हो गए थे, जिसमें 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल है. दिल्ली पुलिस ने हिंसा को लेकर 'दोनों समुदायों' के लोगों को गिरफ्तार किया है.
जो गिरफ्तार हुए हैं, उनमें से पुलिस ने 'एक खास समुदाय' के एक ही परिवार के सारे पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान सुकेन सरकार, उनके भाई सुरेश सरकार, दोनों बेटों नीरज और सूरज और सुकीन रिश्तेदार सुजीत के तौर पर हुई है. पुलिस ने सुकेन के नाबालिग बेटे को भी हिरासत में ले लिया है.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












