
Jacqueline Fernandez की मां को पड़ा दिल का दौरा, फेसटाइम से हाल-चाल पूछ रहीं एक्ट्रेस
AajTak
जैकलीन की मां अभी मेडिकल सुपरविजन में हैं. जैकलीन लगातार अपने रिश्तेदारों से संपर्क में बनी हुई हैं. ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन से भी पूछताछ चल रही है. जिसकी वजह से जैकलीन देश से बाहर ट्रैवल नहीं कर सकतीं. इसलिए जैकलीन फेस टाइम के जरिए अपनी मां का हाल चाल ले रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए नये साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. उनकी मां किम फर्नांडीस की तबीयत खराब है. जैकलीन की मां को बहरीन में दिल का दौरा पड़ा है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.राहत की बात ये है कि जैकलीन की मां खतरे से बाहर हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












