
JAC Paper Leak 2022: पेपर लीक के बाद रद्द हुए जेएसी 11वीं मैथ्स और बायोलॉजी एग्जाम, जानें अब कब होंगे?
AajTak
JAC Jharkhand Paper Leak 2022 Case: जेएसी 11वीं मैथ्स और बायोलॉजी के पेपर 12 घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. जेएसी ने छात्रों की भलाई के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करने का फैसला किया है.
JAC Exam Cancelled: झारखंड पेपर लीक मामले के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने कक्षा 11वीं कक्षा के गणित और बायोलॉजी के पेपर रद्द कर दिए हैं. ये दोनों पेपर 09 मई को आयोजित किए गए थे. आरोप है कि दोनों ही पेपर परीक्षा शुरू होने से 12 घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. पेपर वायरल की खबर के बाद छात्र निराश और गुस्से में थे. अब जेएसी ने दोनों पेपर रद्द कर दिए हैं. रद्द हुई दोनों परीक्षाएं दूसरे टर्म में एक साथ आयोजित की जाएंगी.
दरअसल, 9 मई को आयोजित होने वाली जेएसी 11वीं मैथ्स और बायोलॉजी परीक्षा के दोनों पेपर 08 मई की रात को ही लीक हो गए थे. परीक्षा देकर लौट करे छात्रों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल पेपर से अपने पेपर का मिलान किया, जिससे 40 के 40 सवाल मेल खा रहे थे. पेपर लीक (JAC Paper Leak 2022) की घटना से छात्र परेशान हैं. हालांकि जेएसी ने परीक्षा रद्द कर दी है और इस घटना की जांच कर रही है.
JAC के अध्यक्ष ने आजतक को बताया कि वेरीफाई करने के बाद कि वाकई पेपर लीक हुई है, जांच का आदेश दिया गया है, साथ ही पेपर कैंसल कर दिए गए हैं. वाईस चेयरमैन विनोद सिंह ने बताया कि जो भी इसके लिए दोषी होगा उसको बख्शा नही जाएगा. जांच के बाद कार्रवाई ज़रूर होगी.
यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और अब झारखंड... पेपर लीक से त्रस्त छात्र 28 नवंबर 2021 को यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) लीक हुई, 8 मई (रविवार) को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में पेपर लीक और धांधली सामने आई और अब झारखंड जेएसी 11वीं पेपर लीक का सामने आया है. ऐसी घटनाओं से कुछ ही महीनों में लाखों छात्रों को नुकसान हुआ है. वहीं 25 मार्च 2022 मध्य प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया था.
छात्र, पहले परीक्षा की तैयारी करते हैं और फिर मीलों की दूरी तय करके परीक्षा देने पहुंचते हैं और बाहर निकलकर पता चलता है पेपर लीक हो गया. यह घटना एक या दो बार नई बल्कि एक साल में कई बार हो चुकी है. इससे पहले झारखंड में ही तीन साल पहले 11वीं का फिजिक्स पेपर लीक हुआ था. ऐसी घटनाएं छात्रों की तैयारी पर पानी फैरती ही हैं, साथ ही साथ उनके मनोबल पर भी चोट करती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










