
J&K Weather: ऐसी ठंड कि जम गई पानी की पाइपलाइन! देखें कैसे गहराया पानी-बिजली का संकट
AajTak
श्रीनगर में भयंकर सर्द मौसम का दौर शुरू हो गया है. इसे चिलाई कलां कहते हैं. आज से चालीस दिन यानी 31 जनवरी तक श्रीनगर में जमा देने वाली सर्दी पड़ेगी. इसका असर शुरू भी हो चुका है. घाटी के तमाम इलाकों में पानी जमने लगे है. तालाब, झील, नदी में बर्फ की मोटी परतें नजर आने लगी हैं. टोंटी में पानी जमने लगा है. आग जलाकर लोगों को पानी की पाइप लाइन में जमी बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है. पहाड़ों पर जबरदस्त सर्दी की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











