
J-K: श्रीनगर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस कार्यालय के गेट पर BJP कार्यकर्ताओं ने चिपकाया तिरंगा
AajTak
बीजेपी से जुड़े लोगों ने बुधवार को श्रीनगर के राजबाग इलाके में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस कार्यालय के गेट पर दो तिरंगा चिपका दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' के 91वें एपिसोड में जनता से अपील की थी कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट करते हुए ‘हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाएं.
देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाएं. पीएम की अपील के बाद श्रीनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दफ्तर के बाहर भी तिरंगा लगा दिया है.
बीजेपी से जुड़े लोगों ने बुधवार को श्रीनगर के राजबाग इलाके में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस कार्यालय के गेट पर दो तिरंगा चिपका दिए. हुर्रियत के गेट पर तिरंगा इसलिए भी बड़ी बात है क्योंकि हुर्रियत के नेता कश्मीर को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करने की मांग करते रहे हैं. हालांकि जबसे कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है, बताया जा रहा है कि तब से हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का ये दफ्तर बंद ही है.
उमर और महबूबा ने उठाए थे सवाल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा था कि बीजेपी किसी को भी तिरंगा फहराने के लिए मजबूर नहीं कर सकती. इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इस अभियान पर सवाल उठा दिए थे. उन्होंने कहा था कि अगर आपको तिरंगा फहराना भी है तो लद्दाख में वहां जाकर फहराएं जहां चीन ने अवैध तरीके से अपना कब्जा कर रखा है. लेकिन यहां भी बीजेपी ने राजनीति करने का काम कर दिया है. लोगों को झंडा फहराने की धमकी दी जा रही है, क्या यही नया कश्मीर है?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








