
J-K: श्रीनगर में एनकाउंटर, पत्रकार से आतंकी बनकर बेगुनाहों को मारने वाला ढेर
AajTak
श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. एक आतंकी पहले पत्रकार था, उसका घाटी में एक न्यूज पोर्टल है. दूसरा आतंकी भी C श्रेणी का बताया गया है.
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. कल देर रात रैनावारी इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है. अब दोनों आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है.
कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि मारे गए आतंकियों का नाम Rayees Ah Bhat और Hilal Ahmad. इसमें भी Rayees Ah Bhat पहले पेशे से एक पत्रकार था. घाटी में उसका ValleyNews Service के नाम से एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल भी चलता था. मुठभेड़ में जान गंवाने के बाद पुलिस को Rayees के पास से मीडिया का कार्ड भी मिला है. बताया गया है कि उसने अपनी मीडिया वाली पहचान का गलत इस्तेमाल किया था. 2021 में वो सक्रिय हो गया था और उसके खिलाफ दो FIR भी दर्ज हुई थीं.
Rayees Ah Bhat को लेकर बताया गया है कि वो लंबे समय अनंतनाग जिले में सक्रिय था और उसने कई मासूमों की जान ली थी. पुलिस के मुताबिक भट्ट सॉफ्ट टारगेट की तलाश में श्रीनगर आ गया था. लेकिन क्योंकि सुरक्षाबलों को पहले से उसकी गतिविधियों पर शक था, ऐसे में एक रणनीति के तहत जाल बिछाया गया और फिर मुठभेड़ में उसे मौत के घाट उतार दिया गया. मुठभेड़ में भट्ट के साथी आतंकी Hilal Ahmad को भी मार गिराया गया. वो भी C कैटेगरी का आतंकी बताया गया है.
इस घटना के बाद पुलिस ने जोर देकर कहा है कि पाकिस्तान और कश्मीर में मौजूद कुछ पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. अपील की गई है कि फेक न्यूज ना फैलाई जाए और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल ना हों. वैसे इस एनकाउंटर से पहले 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर एनकाउंटर में चार आतंकवादियों को मार गिराया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










