
J-K: वोटर लिस्ट में 7 लाख से ज्यादा नाम जुड़े, कुल 83,59,771 मतदाता करेंगे वोटिंग
AajTak
जम्मू कश्मीर के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल सलगोत्रा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 7,72,872 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है. यानी मसौदा सूची के मुकाबले पंजीकृत मतदाताओं में 10.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सालगोत्रा ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 11 लाख से ज्यादा आवेदन एक प्राप्त हुए.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें रिकॉर्ड 11 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम जोड़े गए. अधिकारियों ने बताया कि सूची से कुछ मतदाताओं के नाम हटाए भी गए हैं. इस लिहाज से सूची में कुल 7,72,872 लाख नए वोटर्स का इजाफा हुआ है. अंतिम मतदाता सूची में कुल 83,59,771 मतदाता हैं. इनमें 42,91,687 पुरुष और 40,67,900 महिलाएं हैं. इसके अलावा, 184 थर्ड जेंडर शामिल हैं.
मतदाता सूची जारी होने से केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है. जम्मू कश्मीर से साल 2019 में अनुच्छेद 370 को पहले ही हटा दिया गया था. इसके साथ ही यहां से विशेष दर्जा वापस ले लिया गया था, जिसके बाद अब पहले विधानसभा चुनाव होंगे.
जम्मू कश्मीर के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल सलगोत्रा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 7,72,872 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है. यानी मसौदा सूची के मुकाबले पंजीकृत मतदाताओं में 10.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सालगोत्रा ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 11 लाख से ज्यादा आवेदन एक प्राप्त हुए. स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) के दौरान सबसे ज्यादा संख्या पहले दो लाख से कम थी.
वहीं, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने अंतिम मतदाता सूची में बाहरी मतदाताओं के शामिल होने की आशंका जताई है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा- हमारी आशंका है कि घोषणा के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बाहर से कुछ अपात्र मतदाताओं को जोड़ा गया है. शर्मा ने अगस्त में एक चुनाव अधिकारी द्वारा की गई घोषणा का जिक्र किया.
सालगोत्रा बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि के दौरान पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 के माध्यम से रिकॉर्ड 11,40,768 दावे प्राप्त हुए. इनमें से 11,28,672 दावे स्वीकार किए गए और सिर्फ 12,096 दावे खारिज किए गए. इनमें 18-19 आयु वर्ग में शामिल होने के 3,01,961 दावे शामिल थे. नाम हटवाने के लिए कुल 4,12,157 अनुरोध प्राप्त हुए, जिनमें से 3,58,222 को स्वीकार किया गया और 53,935 को अस्वीकार कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 613 नए मतदान केंद्र जुड़े हैं. अंतिम मतदाता सूची का लिंग अनुपात 921 से बढ़कर 948 हो गया है. लिंग अनुपात में 27 अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो जम्मू और कश्मीर की जनगणना के लिंग अनुपात से बहुत अधिक है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









