
J&K : बडगाम में पुलिस पर ग्रेनेड से हमला, थाने के बाहर फटा
AajTak
बडगाम में मंगलवार रात करीब 9:15 बजे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. पुलिस ने जवाब में आतंकवादियों पर गोलियां भी चलाईं लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.
कश्मीर के बडगाम में मंगलवार रात करीब 9:15 बजे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक बडगाम थाने की ओर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक दिया लेकिन ग्रेनेड गेट के बाहर ही फट गया. इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस हमले के बाद पुलिस ने जवाब में आतंकवादियों पर गोलियां भी चलाईं लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. बहरहाल तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
शोपियां में पिछले हफ्ते मारे गए थे चार आतंकी
दक्षिण कश्मीर के शोपियां के बडिगाम में 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे गिराया था. कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया था कि चारों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे. वे पुलवामा के शोपियां और आस-पास के इलाकों में सक्रिय थे. ये आतंकी बाहर से आए मजदूरों पर हमले सहित 6 आतंकवादी अपराधों में शामिल थे.
कश्मीर में आतंकियों की बदली रणनीति? पिछले 10 दिन में आम नागरिकों पर हुए हमले
श्रीनगर में बॉटनिकल गार्डन के बाहर हुआ था ब्लास्ट
श्रीनगर में 6 अप्रैल की दोपहर ट्यूलिप गार्डन के पास आतंकियों ने धमाके की वारदात को अंजाम दिया था. इस ब्लास्ट में एक टेंपो ड्राइवर की मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक जब टेंपो ड्राइवर ने गाड़ी का पिछला दरवाजा खोला तो धमाका हो गया. इस विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह द रेसिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front) ने ली थी.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










