
J-K: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले सुरिंदर कुमार चौधरी कौन हैं?
AajTak
सुरिंदर चौधरी ने बीजेपी नेता रविंदर रैना को बड़े अंतर से हराया है. चौधरी को 35,069 वोट मिले, जबकि रैना को केवल 27,250 वोट मिले. ऐसे में बीजेपी नेता को 7,819 वोटों का नुकसान हुआ और वो चुनाव हार गए.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में नई शुरुआत हो चुकी है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. पूरे 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की नई अब्दुल्ला कैबिनेट में विधायक मंत्रियों ने भी शपथ ले ली. हालांकि, कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनका कोई भी विधायक आज कैबिनेट की शपथ नहीं लेगा. वहीं, सुरिंदर चौधरी जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री बने हैं.
सुरिंदर चौधरी ने बीजेपी नेता रविंदर रैना को बड़े अंतर से हराया है. चौधरी को 35,069 वोट मिले, जबकि रैना को केवल 27,250 वोट मिले. ऐसे में बीजेपी नेता को 7,819 वोटों का नुकसान हुआ और वो चुनाव हार गए.
कौन हैं सुरिंदर चौधरी?
सुरिंदर चौधरी, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) से जुड़े एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. 2024 के विधानसभा चुनावों में उनकी जीत पिछले चुनावों में हार का सामना करने के बाद वापसी का इशारा है. साल 2014 में हुए पिछले चुनाव में सुरिंदर को रविंदर रैना के खिलाफ 27,871 वोट (36.92%) मिले थे और बीजेपी नेता ने 9,503 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. चौधरी की जीत जम्मू और कश्मीर की सियासी तस्वीर में बदलाव की तरफ इशारा करती है और इस इलाके में बीजेपी के प्रभाव पर सवाल खड़ा करती है.
बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आज भले ही सुरिंदर कुमार चौधरी को लोग नहीं जानते हैं लेकिन जल्द ही लोग उन्हें जानने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: Jammu and Kashmir New Cabinet: केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के पहले CM बने उमर अब्दुल्ला, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









