
J-K: घाटी में फिर आतंकियों की कायराना करतूत, बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या
AajTak
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की आतंकियों ने हत्या कर दी है. नेता का नाम जावेद अहमद डार है. जावेद कुलगाम के होमशालीबाग इलाके में बीजेपी के निर्वाचन इंचार्ज थे.
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की आतंकियों ने हत्या कर दी है. बीजेपी नेता का नाम जावेद अहमद डार है. जावेद कुलगाम के होमशालीबाग इलाके में बीजेपी के निर्वाचन इंचार्ज थे. बीते कुछ दिनों से लगातार बीजेपी नेताओं को आतंकी निशाना बना रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने आतंकी घटना की निंदा की है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









