
J-K: गुपकार अलायंस की चेतावनी, 'लोगों की चुप्पी को सामान्य समझ रहे, इसके नतीजे खतरनाक होंगे'
AajTak
मंगलवार को श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर गुपकार अलायंस के नेताओं की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35A की बहाली की मांग उठी. इसको लेकर बैठक में प्रस्ताव भी पास किया गया है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के घर मंगलवार को पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (PAGD) की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में एक बार फिर से वही मांग उठी जो हर बार उठाई जाती है. गुपकार अलायंस (Gupkar Alliance) की इस बैठक में कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35A को बहाल करने की मांग उठी. साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठी.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











