
J-K: खराब मौसम के बीच 37 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, टनल के मलबे में अभी भी 9 मजदूर फंसे
AajTak
रामबन में खूनी नाला पर बन रही सुरंग गुरुवार रात धंस गई थी. इसमें अभी भी 9 मजदूर फंसे हुए हैं. खराब मौसम के बीच शनिवार सुबह से रेस्क्यू का काम जारी है.
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बन रही सुरंग ढहने के बाद मलबे को हटाने का अभियान शनिवार सुबह से एक बार फिर शुरू हो गया. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में खूनी नाला के पास हाईवे पर टी-3 की ऑडिट टनल के गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक मजदूर की मौत हो गई थी. हालांकि रेस्क्यू के दौरान तीन लोगों को बचा लिया गया था.
मौसम में सुधार के बाद फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है. शुक्रवार को पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस वजह से बचाव अभियान में बाधा आ गई थी. लिहाजा रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ गया था. बता दें कि मलबे में 9 लोग फंसे हुए हैं.
सुरंग में फंसे लोगों में पश्चिम बंगाल के जादव रॉय, गौतम रॉय, दीपक रॉय और परिमल रॉय, असम के शिव चौहान, नेपाली नागरिक नवराज चौधरी, कुशी राम चौधरी के साथ ही जम्मू कश्मीर के रामबन के मोहम्मद मुजफ्फर और मोहम्मद इशरत शामिल हैं.
शनिवार रात तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है, दो लोग जिला अस्पताल रामबन में भर्ती हैं. उनकी पहचान झारखंड के विष्णु गोला और रामबन के अमीन के रूप में हुई है. तीसरे घायल की पहचान वरिंदर कुमार के रूप में हुई है, जिसका जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. बता दें कि जिस मजदूर का शव मलबे से मिला था, उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के सुधीर रॉय के रूप में हुई है.
संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मुकेश सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया. जबकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी की. अधिकारियों ने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं. रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







