
J&K: क्या है मजार-ए-शुहादा? जिससे पहले महबूबा मुफ्ती और सज्जाद लोन ने नजरबंद करने का लगाया आरोप
AajTak
महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'मुझे मजार ए शुहादा में जाने से रोका जा रहा है. जबकि शुहादा सत्तावाद, उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कश्मीर के प्रतिरोध का एक प्रतीक है. मेरे घर के दरवाजे को एक बार फिर बंद कर दिया गया है. हमारे शहीदों का बलिदान इस बात का प्रमाण है कि कश्मीरियों की भावना को कुचला नहीं जा सकता.'
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और पूर्व मंत्री सज्जाद लोन ने खुद को नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है.सोशल मीडिया पोस्ट (X) के जरिए दोनों ही नेताओं ने आरोप लगाया है कि मजार-ए-शुहादा से पहले उन्हें बिना किसी जानकारी के उनके घर में नजरबंद किया गया है और इस कार्यक्रम में शिरकत करने से रोका जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या है मजार-ए-शुहादा और क्यों इसे लेकर कश्मीरी नेताओं पर सख्ती की जा रही है.उससे पहले जानते हैं कि आखिर महबूबा मुफ्ती और सज्जाद लोन ने क्या आरोप लगाए.
क्या बोली महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'मुझे मजार ए शुहादा में जाने से रोका जा रहा है. जबकि शुहादा सत्तावाद, उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कश्मीर के प्रतिरोध का एक प्रतीक है. वहां जाने से रोकने के लिए मेरे घर के दरवाजे को एक बार फिर बंद कर दिया गया है. हमारे शहीदों का बलिदान इस बात का प्रमाण है कि कश्मीरियों की भावना को कुचला नहीं जा सकता. 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को खंडित कर दिया गया, शक्तिहीन कर दिया गया और वह सब कुछ छीन लिया गया जो हमारे लिए पवित्र था. वे हमारी प्रत्येक सामूहिक स्मृति को मिटाने का इरादा रखते हैं. लेकिन अन्याय के खिलाफ हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.'
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल को दी दिल्ली के LG जैसी शक्तियां
सज्जाद लोन ने भी लगाए ये आरोप
उधर, सज्जाद लोन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बिना किसी कारण घर में नजरबंद होने की जानकारी दी गई है. मैं वास्तव में यह नहीं समझ पा रहा हूं कि लोगों को शहीदों के कब्रिस्तान जाने से रोकने में प्रशासन को क्या मिलता है. लोगों को अपने नायक चुनने का अधिकार है. इसमें शामिल होने से कैसे रोका जा सकता है. वास्तव में यह विश्वास करना कि एक सरकार यह तय करेगी कि ऐतिहासिक नायक कौन हैं यह निरंकुशता का संकेत है.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











