
J-K: कोकरनाग में टारगेट के करीब पहुंची सेना, रॉकेट लॉन्चर से किया जा रहा हमला, भागते दिखे आतंकी
AajTak
अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है. सेना ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर रखा है और ऱॉकेट लॉन्चर से हैवी फायिरंग की गई है. आतंकियों को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चौथा दिन भी जारी है. आतंकियों की हरकत आसमान से भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी दहशतगर्त बचने ना पाए. जिस जगह पर आतंकी छुपे हैं वो पहाड़ी एरिया है जिससे ऑपरेशन में मुश्किलें भी आ रही है. अनंतनाग में पहाड़ी इलाके के जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.
कश्मीर ADGP ने कहा कि यहां 2-3 आतंकी हैं फंसे हुए हैं और उन सभी को मार गिराया जाएगा. ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के छुपने के ठिकाने को सुरक्षाबलों ने बमबारी कर ध्वस्त कर दिया है.
दुर्गम पहाड़ी इलाके में छिपे हैं आतंकी
आज आतंकियों का सफाया होने की उम्मीद है और कहा जा रहा है कि यहां सेना और बमबारी कर सकती है. इस समय ऑपरेशन अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है. कहा जा रहा है कि लश्कर कमांडर उजैर खान यहां एक आतंकी के साथ छिपा हुआ है. दरअसल जहां ये ऑपरेशन चल रहा है वो दुर्गम पहाड़ी इलाका है इसलिए दिक्कतें भी आ रही है. रातभर भी यहां ऑपरेशन चलता रहा.
भागते नजर आया आतंकी
सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन का एक ड्रोन फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक आतंकवादी भागते हुए नजर आ रहा है. जम्मू कश्मीर के अवर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विशिष्ट इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था जो फिलहाल जारी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए विजय कुमार ने कहा कि फंसे हुए दो-तीन आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा. सुरक्षा बलों ने जंगलों की तरफ मोर्टार के गोले दागे और हवाई निगरानी के लिए ड्रोन को सेवा में लगाया गया है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









