
J-K: किश्तवाड़ में गांव रक्षा समिति के 2 सदस्य लापता, आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हत्या की जिम्मेदारी ली
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गांव रक्षा समिति के 2 सदस्य सुबह से लापता हैं. सेना के सूत्रों ने पुष्टि की है कि वे सुबह से लापता हैं, उन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गांव रक्षा समिति के 2 सदस्य सुबह से लापता हैं. सेना के सूत्रों ने पुष्टि की है कि वे सुबह से लापता हैं, उन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है. इस बीच आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने दावा किया है कि उन्होंने दोनों व्यक्तियों का अपहरण कर लिया है और उनकी हत्या कर दी है. उनकी पहचान नजीर और कुलदीप के रूप में की गई है. अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाश जारी है, शव अभी तक नहीं मिले हैं. इस बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ रही हैं.
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. उसके पास से एक AK47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, चार AK47 की मैगजीन, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया.
इससे पहले 3 नवंबर को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को ग्रेनेड हमला हुआ था. यह हमला मुख्य श्रीनगर में टीआरसी ऑफिस के पास संडे बाजार में हुआ. ब्लास्ट की चपेट में संडे बाजार की भीड़ आ गई, जिसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर आई थी. एक दिन पहले ही खानयार में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था.
इस मामले के बाद, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के टीआरसी और रविवार बाजार पर ग्रेनेड हमले की निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि नागरिकों को निशाना बनाना उचित नहीं है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











