
Israel US Iran War: ईरान के हमले में मारे गए 4 अमेरिकी जवानों की तस्वीरें जारी, एक महिला सैनिक भी शामिल, 2 की पहचान बाकी
ABP News
Iran US Israel Attack: अमेरिका ने हाल ही में 4 शहीद सैनिकों की तस्वीरें जारी की हैं. ईरान के हमले में कुल 6 सैनिक मारे गए थे, जिनमें से 4 की तस्वीरें सामने आई हैं. बाकी 2 जवानों की पहचान नहीं हुई.
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने आज ईरान युद्ध में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों की पहचान बताई है. साथ ही उनकी तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं. ये सैनिक कुवैत के पोर्ट शुआइबा में एक कमांड सेंटर पर ईरानी ड्रोन हमले में शहीद हुए थे. हमले में कुल 6 सैनिक मारे गए थे, लेकिन अभी 2 की पहचान नहीं हो पाई है.
103वीं सस्टेनमेंट कमांड यूनिट में तैनात थे जवान
पेंटागन ने बताया कि ये चारों सैनिक आयोवा राज्य के रहने वाले थे और आर्मी रिजर्व की 103वीं सस्टेनमेंट कमांड यूनिट में तैनात थे. ये यूनिट सैनिकों को खाना, पानी, ईंधन, गोला-बारूद और ट्रांसपोर्ट जैसी जरूरी सप्लाई मुहैया कराती है. हमला रविवार को हुआ और आज पेंटागन ने इनकी डिटेल्स सार्वजनिक कीं. इनमें:
चारों जवान एक ही यूनिट के थे और उन्होंने देश की सेवा में अपनी जान गंवाई. पेंटागन ने इनकी फोटोज जारी की हैं, जिनमें वे अपनी वर्दी में दिख रहे हैं.













