
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया वॉरशिप तो ईरान ने फूंक डाला तेल टैंकर! समंदर हुआ खून से लाल, टिट फॉर टैट वाला जवाब
ABP News
Israel US Iran War: अमेरिका को उसके किए का सबक ईरान ने सिखा दिया है. अमेरिका ने ईरानी जहाज को उड़ा दिया था, जब वह भारत से लौट रहा था. अब बदले में ईरान ने अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया है.
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग में समुद्री मोर्चा और गरम हो गया है. ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को दावा किया कि उसकी नौसेना ने उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया है. IRGC के मुताबिक, जहाज पर हमला हुआ और वो अभी जल रहा है.
ये हमला अमेरिका के 'एग्रेशन' का जवाब
ईरानी स्टेट मीडिया Mehr News के मुताबिक, IRGC ने कहा कि ये हमला अमेरिका के 'एग्रेशन' का जवाब है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका, इजरायल या उनके सपोर्ट करने वाले यूरोपीय देशों के मिलिट्री या कमर्शियल जहाजों को पास नहीं होने दिया जाएगा. अगर ऐसे जहाज दिखे तो उन्हें टारगेट किया जाएगा. IRGC ने दोहराया कि युद्ध के समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कंट्रोल ईरान का है.













