
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ABP News
Israel-Iran War: 28 फरवरी 2026 को आयतुल्लाह खामेनेई की मौत से एक और जंग का आगाज हुआ. अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं. इस बीच पता चला है कि ईरान ने स्लीपर सेल्स एक्टिव कर लिए हैं.
इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब 11वें दिन में पहुंच गया है. ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद भी लड़ाई रुकी नहीं है. बल्कि एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खामेनेई की मौत के ठीक बाद ईरान ने एक खास सिग्नल भेजकर अपने स्लीपर सेल्स को अलर्ट कर दिया था.
एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजने वाले का पता क्यों नहीं?
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ईरानी मूल का एक एन्क्रिप्टेड मैसेज पकड़ा है. ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सिग्नल 28 फरवरी 2026 को खामेनेई की मौत के तुरंत बाद आया. वो मौत अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हुई थी. फेडरल अलर्ट में कहा गया है कि 'प्रेलिमिनरी सिग्नल एनालिसिस' से लगता है ये मैसेज ईरान से ही आया.
ये सिग्नल कई देशों में दोबारा ब्रॉडकास्ट किया गया, जो आम बात नहीं है. मैसेज पूरी तरह एन्क्रिप्टेड था और सिर्फ जिनके पास डिक्रिप्शन की चाबी है, वही उसे पढ़ सकते हैं. ऐसे मैसेज अक्सर खुफिया एजेंसियां या मिलिटेंट ग्रुप्स इस्तेमाल करते हैं ताकि इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क का कोई निशान न रहे.













