
Israel Hamas War: कितनी पावरफुल हैं हाइपरसोनिक किंझल मिसाइलें जो पुतिन ने अमेरिकी युद्धपोत के जवाब में तैनात की हैं?
AajTak
Israel की मदद के लिए अमेरिका ने अपने दो नौसैनिक स्ट्राइक ग्रुप को भूमध्यसागर में तैनात किया. रूस ने इसके जबाव में काला सागर में अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल तैनात कर दी है. ये ऐसी मिसाइल है जिसे रोका नहीं जा सकता. दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती. यह 6100 से 12 हजार km प्रतिघंटा की गति से उड़ती है.
Israel-Hamas War में अपने साथी देश इजरायल की मदद के लिए अमेरिका ने भूमध्यसागर में USS ड्वाइट डी. आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और USS गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को तैनात किया है. दोनों युद्धपोतों पर अमेरिका के हजारों कमांडो, दर्जनों फाइटर जेट्स, खतरानक मिसाइलें और अटैक हेलिकॉप्टर्स तैनात हैं.
ये दोनों स्ट्राइक ग्रुप चुटकियों में किसी भी देश की हालत खराब कर सकते हैं. लेकिन अमेरिका की इस मौजूदगी से रूस को परेशानी हो रही है. इसके जवाब में रूस ने काला सागर (Black Sea) में अपनी किंझल हाइपरसोनिक मिसाइल (Kinzhal Hypersonic Missile) तैनात कर दी है. इस मिसाइल की ट्रैकिंग और इसे मार गिराना संभव नहीं है.
इस मिसाइल का इस्तेमाल यूक्रेन के साथ युद्ध के समय रूस ने लवीव शहर पर किया था. साथ ही रूस ने दावा किया था कि जितने भी देश NATO में शामिल हैं, उनके पास किंझल मिसाइल को रोकने की ताकत या तकनीक नहीं है. यह मिसाइल दुनिया के किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकती है. आसानी से दिशा और गति बदल सकती है.
किंझल को ट्रैक करना, मार गिराना आसान नहीं
इसे ट्रैक करना मुश्किल होता है. बहुत ही ज्यादा सटीक, मारक और घातक होती है. यह एयर लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल (ALBM) की श्रेणी में आती है. आमतौर पर इसे जमीन और पानी में चल फिर रहे या छिपे हुए टारगेट पर दागा जाता है. यह आवाज की गति से 10 गुना ज्यादा स्पीड में चलती है. यानी 6100 से 12,348 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार. इसकी अधिकतम रेंज दो हजार किलोमीटर है. जबकि काला सागर से भूमध्यसागर की दूरी मात्र 1700 किलोमीटर है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









