
ISKCON के सदस्यों पर भड़ास निकाल रहा बांग्लादेश, वीजा-पासपोर्ट होने पर भी भारत में नहीं होने दी एंट्री
AajTak
बांग्लादेश ने ISKCON के सदस्यों की भारत में एंट्री नहीं होने दी. ISKCON के सदस्य बेनापोल बॉर्डर से भारत में दाखिल होने आए थे, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया. इन सभी के पास वैध यात्रा दस्तावेज थे. लेकिन इसके बाद भी उन्हें बांग्लादेश में एंट्री नहीं लेने दी गई.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ISKCON के मुख्य पुजारी चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद भी संस्था से जुड़े लोगों शिकंजा कसा जा रहा है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से दर्जनों की संख्या में ISKCON के सदस्य भारत में दाखिल हो रहे थे, लेकिन सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी बांग्लादेश की पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया.
ये सभी ISKCON के सदस्य बेनापोल बॉर्डर से भारत में दाखिल होने आए थे, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया. इन सभी के पास वैध यात्रा दस्तावेज थे. जब वे भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. बेनापोल इमिग्रेशन पुलिस के प्रभारी अधिकारी इम्तियाज अहसानुल कादर भुइयां ने बांग्लादेशी अखबार को बताया,'हमने पुलिस की स्पेशल ब्रांच से बात की और आला अफसरों से पूछा कि इन लोगों को सीमा पार करने दिया जाए या नहीं.'
सरकारी अनुमति का बनाया बहाना
अहसानुल कादर का दावा है कि ISKCON के सदस्यों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा तो थे, लेकिन उनके पास यात्रा के लिए जरूरी स्पेशल सरकारी अनुमति नहीं थी. कादर ने कहा,'सरकारी अनुमति के बिना वे लोग आगे नहीं बढ़ सकते. बता दें कि अलग-अलग जिलों से आए ISKCON भक्तों सहित 54 लोग शनिवार रात और रविवार सुबह बांग्लादेश की चेक पोस्ट पर पहुंचे थे. हालांकि, अनुमति के लिए घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें बताया गया कि उनकी यात्रा अधिकृत नहीं है.
बांग्लादेश की बॉर्डर पर क्यों रोका?
ISKCON के जिन सदस्यों को भारत में दाखिल होने से रोका गया, उनमें से एक तपंदर चेली ने बताया,'हम भारत में हो रहे एक धार्मिक समारोह में भाग लेने आए थे, लेकिन आव्रजन अधिकारियों ने सरकारी अनुमति न होने का हवाला देते हुए हमें रोक दिया.'

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







