
ISIS ने 50 लोगों का सिर कलम किया, फिर अफ्रीकी शहर पर कर लिया कब्जा
AajTak
अफ्रीका के देश मोजाम्बिक्यू के एक शहर में कुछ समय से सन्नाटा पसरा हुआ है. पाल्मा नाम के इस शहर से लोग सड़क, बोट या पैदल ही भागने को मजबूर हो चुके हैं. दरअसल लंबे विद्रोह के बाद आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस शहर पर कब्जा कर लिया है.
अफ्रीका के देश मोजाम्बिक्यू के एक शहर में बीते कुछ दिनों से सन्नाटा पसरा है. पाल्मा नाम के इस शहर से लोग सड़क, बोट या पैदल ही भागने को मजबूर हो चुके हैं. दरअसल लंबे विद्रोह के बाद आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस शहर पर कब्जा कर लिया है. आईएसआईएस के आतंकियों ने इस शहर पर बीते बुधवार को हमला किया था. इस हमले में दर्जनों लोग मारे गए हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) बता दें कि साल 2017 से उत्तरी मोजाम्बिक्यू में खूनी संघर्ष चल रहा है. अफ्रीकी प्रशासन ने इस मामले में कहा है कि ये आतंकी काफी सुनियोजित तरीके से हमला करने में कामयाब रहे और अब भी इस शहर के हजारों लोग लापता चल रहे हैं. इस हमले के बाद से ही एक ब्रिटिश कॉन्ट्रेक्टर भी लापता हैं. (फोटो क्रेडिट: Phil mawer, facebook) रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल जिस होटल कॉम्प्लेक्स में ठहरे थे उसे आईएस के आतंकियों ने घेराबंदी कर दिया था और पचास लोगों के सिर काट दिए थे. इसके अलावा इन आतंकियों ने 17 गाड़ियों में ओपन फायर भी किया था. 44 साल के फिल मावेर को लेकर उनके भाई बिल ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मेरा भाई भी उस होटल में था जहां आईएस ने हमला किया था. (फोटो क्रेडिट: Phil mawer, facebook)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










