
ISI Terror Module: यूपी एटीएस ने तीन और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, अब तक कुल 9 दबोचे गए
Zee News
मोहम्मद इम्तियाज को प्रतापगढ़, जमील खतरी को रायबरेली से और मोहम्मद ताहिर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले 14 सितंबर को यूपी के रायबरेली के रहने वाले मूल चंद उर्फ साजू उर्फ लाला, बहराइच के रहने वाले अबू बकर और लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद आमिर जावेद और प्रयागराज के रहने वाले जीशान कमर को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (Inter Services Intelligence) की सरपरस्ती वाले टेटर मॉड्यूल (ISI Sponsered Terror Module Busted) से जुड़े तीन और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. मोहम्मद इम्तियाज को प्रतापगढ़, जमील खतरी को रायबरेली से और मोहम्मद ताहिर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले 14 सितंबर को यूपी के रायबरेली के रहने वाले मूल चंद उर्फ साजू उर्फ लाला, बहराइच के रहने वाले अबू बकर और लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद आमिर जावेद और प्रयागराज के रहने वाले जीशान कमर को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था.
इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई के रहने वाले जान मोहम्मद शेख (47) उर्फ समीर कालिया को कोटा से एक ट्रेन में और जामिया नगर के रहने वाले ओसामा (22) उर्फ सामी को ओखला से गिरफ्तार किया था. दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने जॉइंट ऑपरेशन (Delhi Police Special Cell and UP ATS Joint Operation) में इस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिनका मकसद भारत के अलग-अलग शहरों में धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर बम ब्लास्ट करना था. इसके अलावा इन संदिग्ध आतंकियों के निशाने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी था, जिसमें बम ब्लास्ट की तैयारी थी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








