
ISI लिंक, आनंदपुर खालसा फोर्स से कनेक्शन और साथियों से हथियार बरामद... अमृतपाल पर बड़े खुलासे
AajTak
अमृतसर के अजनाला थाने में घुसकर बवाल मामले में पंजाब पुलिस अब एक्शन मोड़ में देखी जा रही है. पुलिस ने पहले खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों और सहयोगियों पर कार्रवाई की. उसके बाद अमृतपाल पर शिकंजा कस दिया गया है. पुलिस ने एक दिन पहले अमृतपाल के 7 करीबियों को गिरफ्तार किया था, इन सभी को आज ब्यास कोर्ट में पेश किया गया.
'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की कार्रवाई से चौतरफा घिरा नजर आ रहा है. इस बीच, पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस को अमृतपाल के घर से कुछ जैकेट मिली हैं. ये जैकेट आनंदपुर खालसा फोर्स की हैं. पुलिस का कहना है कि अमृतपाल ने आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) बनाने की तैयारी कर ली थी. उसके घर और साथियों से बरामद हथियारों पर भी AKF लिखा मिला है. यानी इस बात के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं कि अमृतपाल सिंह आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से प्राइवेट आर्मी बना रहा था. पुलिस ने अमृतपाल सिंह का ISI से कनेक्शन भी होने का दावा किया है.
जालंधर के डीआईजी स्वपन शर्मा ने कहा कि मेहतपुर में इंटरसेप्शन के दौरान सामने वाली कार ने पीछा करने के दौरान छलांग लगा दी. हमने अन्य दो कारों को बरामद कर लिया है. हमने सात अवैध हथियार भी बरामद किए हैं. उनके कुछ पाकिस्तान-आईएसआई लिंक थे. वहीं, अब संभावना बढ़ गई है कि अमृतपाल सिंह का केस NIA अपने हाथ में ले सकती है. नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी इस केस की जांच कर सकती है.
100 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल के एक करीबी के कब्जे से 100 से ज्यादा अवैध कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने उससे पूछताछ की है. उसने बताया कि उसे यह कारतूस अमृतपाल ने दिलाए थे. इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल और उसके 7 सहयोगियों पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है.
अमृतपाल पर हो सकती है NSA की कार्रवाई
वहीं, इस मामले में केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां भी अलर्ट मोड़ पर हैं. केंद्र द्वारा अमृतपाल के मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत केस दर्ज किया जा सकता है. इससे पहले पुलिस ने राज्यव्यापी ऑपरेशन के बीच अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है. अमृतपाल फरार चल रहा है, उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही हैं. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







