
ISI की उस गलतफहमी का किस्सा... पाकिस्तान का 'ब्रेन चाइल्ड' तालिबान कैसे जानी दुश्मन बन गया?
AajTak
पाकिस्तान ने तालिबान को पाला-पोसा ताकि अफगानिस्तान पर कंट्रोल रहे, लेकिन अब वही तालिबान दुश्मन बन गया. आखिर कैसे पाकिस्तान का दुलारा तालिबान अब उसका शत्रु बन गया है. ये कहानी 1990 के दशक में तालिबान के फलने-फूलने से लेकर 2021 में उसके काबुल पर कब्जा करने से जुड़ी है.
अगस्त 2021 में जब तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया तो उसके कुछ दिन बाद एक तस्वीर काफी चर्चा में रही थी. ये तस्वीर थी ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद है की. फैज हमीद पाकिस्तान आर्मी के टॉप अफसरों के साथ काबुल के एक आलीशान होटल में चाय पी रहे थे. तालिबान अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुका था.
बड़ी उम्मीदों के साथ तत्कालीन पीएम इमरान खान के कहने पर पाक आर्मी की टीम काबुल पहुंची थी.
फैज हमीद से एक पत्रकार ने पूछा, "आपको क्या लगता है कि अब अफ़ग़ानिस्तान में क्या होने वाला है?"
उनका जवाब था, "सब ठीक हो जाएगा."
ISI चीफ की यह गलतफहमी इस विश्वास से पैदा हुई थी कि तालिबान पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के इशारे पर चलेगा.
इमरान ख़ान के नेतृत्व वाली तत्कालीन पाकिस्तानी सरकार ने पाकिस्तानी तालिबान के साथ बातचीत की. इसके बाद पाकिस्तान की जेलों में बंद 100 से अधिक तालिबान कैदियों को रिहा कर दिया गया.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








