
Irfan Pathan MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने किया इरफान पठान का करियर बर्बाद? गुस्साए फैन को इस तरह मिला जवाब
AajTak
ऑलराउंडर इरफान पठान अगले महीने यानी 27 अक्टूबर को 38 साल के हो जाएंगे. इरफान ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच अक्टूबर 2012 में टी20 मैच खेला था. तब महेंद्र सिंह धोनी ही टीम इंडिया के कप्तान थे. ऐसे में फैन्स काफी नाराज हैं और इरफान का करियर बर्बाद करने के लिए धोनी पर आरोप लगा रहे हैं.
Irfan Pathan MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इन दिनों लीजेंड्स क्रिकेट लीग में धमाल मचा रहे हैं. उनकी बैटिंग और बॉलिंग देखकर फैन्स काफी प्रभावित हुए हैं. इरफान अभी सिर्फ 37 साल के हैं, ऐसे में फैन्स काफी नाराज हैं कि उन्होंने जल्दी रिटायरमेंट ले लिया.
इरफान पठान अगले महीने यानी 27 अक्टूबर को 38 साल के हो जाएंगे. इरफान ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच अक्टूबर 2012 में टी20 मैच खेला था. उस वक्त धोनी ही टीम के कप्तान थे. ऐसे में फैन्स काफी नाराज हैं और इरफान का करियर बर्बाद करने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगा रहे हैं.
एक फैन ने धोनी को कोसते हुए एक ट्वीट किया और इरफान का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया. यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. मगर इरफान ने भी इस पर ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. इरफान के जवाब से उस फैन की भावनाएं भी आहत नहीं हुईं.
इरफान ने 29 की उम्र में आखिरी व्हाइट बॉल मैच खेला
दरअसल, एक फैन ने ट्वीट में लिखा, 'जब भी मैं इन लीगों (लीजेंड्स लीग) में इरफान पठान को देखता हूं, तो मैं धोनी और उनके मैनेजमेंट को और भी ज्यादा कोसता हूं. मैं यकीन नहीं कर पाता हूं कि इरफान ने अपनी 29 साल की उम्र में आखिरी व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे-टी20) खेला था.'
Don’t blame any one. Thank you for love ❤️

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









