
IRCTC Package: घूमना चाहते हैं वाराणसी? IRCTC लेकर आया है यह खास पैकेज, ट्रेन ट्रैवल समेत मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने वाराणसी के लिए "DIVYA KASHI YATRA" नाम का विशेष पैकेज शुरू किया है. यह पैकेज 4 रात और 5 दिन का है. जिसकी शुरुआत 22 मार्च 2022 से होने जा रही है.
IRCTC Package for KASHI YATRA: आजादी का अमृत महोत्सव और 'देखो अपना देश' के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) वाराणसी की यात्रा करा रहा है. आईआरसीटीसी ने वाराणसी के लिए "DIVYA KASHI YATRA" नाम का विशेष पैकेज शुरू किया है. यह पैकेज 4 रात और 5 दिन का है. जिसकी शुरुआत 22 मार्च 2022 से होने जा रही है.
जानिए पैकेज की डिटेल
पैकेज में क्या है शामिल? IRCTC इस टूर पैकेज के जरिए वाराणसी के सबसे ज्यादा आकर्षक स्थलों को कवर कर रहा है. 4 रात और 5 दिन का यह पैकेज मात्र 24500 /- रुपये प्रति व्यक्ति है. इसकी शुरुआत 22 मार्च को होगी और 29 मार्च तक चलेगा. इस दौरता आपको सारनाथ स्मारक, कालभैरव मंदिर, वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और गलियारा, गंगा आरती, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गा मंदिर, भारत माता मंदिर, पंच कोशी यात्रा के पांच प्रसिद्ध मंदिर: कर्दमेश्वर, भीमचंडी, रामेश्वर, शिवपुर और कपिलेश्वर के दर्शन कराये जाएंगे.
Soak in the spiritual air of India’s holiest city, #Varanasi with our all-incl. 5D/4N ‘Divya Kashi Yatra’ package. Tour leaves on 22rd March’22 & 29th March' 22. Hurry! #Book today on https://t.co/v8wrKM9FIb #DekhoApnaDesh #IncredibleIndia @AmritMahotsav
इस तरह कराएं बुकिंग आपको बता दें कि की बुकिंग कराने के लिए आपके आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर आपको क्लिक करना होगा. इसके अलावा आप इसके रिजनल ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग कराते वक्त आपको पेमेंट करने के साथ-साथ सारे डिटेल्स भरने होंगे. अधिक जानकारी के लिए 8287930202, 8287930299, और 8287930157 पर कॉल कर सकते हैं.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






