
IRCTC की वेबसाइट हैक कर 4.25 करोड़ की धोखाधड़ी, गिरोह का मुंबई विजिलेंस और सूरत पुलिस ने किया भंडाफोड़
AajTak
मुंबई विजिलेंस और सूरत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए IRCTC की वेबसाइट हैक कर 4.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपी के पास से 6 लैपटॉप, कैश काउंट करने की मशीन, 5 फोन, 10 डेविट और क्रेडिट कार्ड, प्रिंटर, गदर और नेक्स सॉफ्टवेयर की 973 आईडी मिली है.
देश में आज भी आम लोगों को तत्काल रिजर्वेशन के तहत टिकट नहीं मिलता है. लेकिन आप किसी एजेंट या दलाल से संपर्क कर लें, तो आपको कही का भी टिकट मिल जाएगा. एक ऐसे ही नेटवर्क का पर्दाफाश गुजरात के सूरत शहर में हुआ है. पश्चिम रेलवे की मुंबई विजिलेंस टीम ने सूरत पुलिस के सहयोग से शहर के सिटीलाइट इलाके में छापेमारी की और एक एजेंट को गिरफ्तार किया है.
सूरत शहर के उमरा पुलिस थाने में पकड़े गए शख्स का नाम राजेश मित्तल है. 55 साल के राजेश मित्तल सिटी लाइट इलाके में समरन अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में IRCTC वेबसाइट हैक कर तत्काल टिकट निकालने का रैकेट चलाता था. मुंबई विजिलेंस की टीम और सूरत की उमरा थाना पुलिस ने संयुक्त छापा मारा, तो उसके फ्लैट से गदर सॉफ्टवेयर की मदद से 12 अकाउंट से 2.88 करोड़ की 3600 तत्काल ई टिकट बनाने का खुलासा हुआ.
ये भी पढ़ें- बेटे की चाह में दूसरे बच्चे को किया किडनैप, ऐसे मिला अस्पाताल से गायब 3 साल का शिवा
4.25 करोड़ की धोखाधड़ी
इसके साथ ही कुल ग्रुप बुकिंग समेत 4.25 करोड़ रुपये का रैकेट का खुलासा हुआ. मुंबई विजिलेंस के ऑफिसर संजय शर्मा ने उमरा थाना पुलिस में राजेश गिरधारी मित्तल और उसके वहां काम करने वाली महिला कृपा दिनेश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. कृपा पटेल नामक महिला पिछले तीन महीने से राजेश मित्तल के यहां 10 हजार मासिक तनख्वाह पर नौकरी कर रही थी.
मामले में DCP ने कही ये बाद

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







