
IRAN: 'बेटी को मार डाला...' हिजाब ना पहनने को लेकर अरेस्ट युवती की मौत
AajTak
महसा अमिनी के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसकी मौत को 'संदिग्ध' बताया है. साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई है. महसा को हिजाब ना पहनने के कारण पुलिस ने अरेस्ट किया था. इसके 3 दिन बाद उनकी मौत हो गई. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
Iran Mahsa Amini Death: ईरान में 22 साल की एक युवती की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस ने उसे हिजाब नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया था. युवती का नाम महसा अमिनी है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा में है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिनी के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसकी मौत को 'संदिग्ध' बताया है. साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई है. मृतका की मां ने कहा है कि उसकी बेटी को मारा गया है. हालांकि, पुलिस ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है.
बता दें कि महसा अमिनी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने परिवार के साथ ईरान की राजधानी तेहरान की यात्रा पर थीं. उन्हें हिजाब ना पहनने के कारण मंगलवार को पुलिस ने अरेस्ट किया था. इसके 3 दिन बाद (16 सितंबर) उनकी मौत हो गई.
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोमा में चली गई थीं. जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन परिवार का कहना है कि अमिनी को किसी किस्म की कोई बीमारी नहीं थी, वह बिल्कुल ठीक थीं. ऐसे में अमिनी की मौत 'संदिग्ध' बताई जा रही है.
महसा अमिनी के थाने पहुंचने और अस्पताल जाने के बीच क्या हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, ह्यूमन राइट्स वायलेशन पर नजर रखने एक ईरानी टीवी चैनल ने कहा है कि अमिनी के सिर पर चोट लगी थी.
उधर, सोशल मीडिया पर अमिनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रही हैं. उनकी मौत की खबर के बाद अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की. कुछ लोग गुस्से में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भी देखे गए.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







